फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: सीबीअाई की टीम ने माखी पहुंच रेप पीड़िता के परिजनाें से की पूछताछ

Fri, 13 Apr 2018 11:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
माखी पहुंच सीबीअाई की टीम ने की पूछताछ
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 10 बजे सीबीअाई की एक टीम ने माखी गांव पहुंच कर रेप पीड़िता के परिजनाें से भी पूछताछ की है। सीबीअाई की टीम ने शुक्रवार तड़के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर काे हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

गैंग रेप के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। सीबीआई इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने सेंगर को सुबह 5 बजे हिरासत में लिया था। सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को शाम को ही जांच शुरू की थी।

 

विधायक के खिलाफ इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।इसी मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। गौरतलब है कि बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अाैर उनके साथियाें पर गैंग रेप अाैर रेप पीड़िता के पिता की हत्या का मामला है। 

 

विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण कर शादी के लिए दवाब डालना), 376 (बलात्कार), 506(धमकाना) और पॉस्को एक्ट के तहत सुनवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें