सीबीआई की टीम बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पहुंची
फर्रुखाबाद के कंपिल स्थिति बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के ईश्वरीय आध्यात्मिक विद्यालय (आश्रम) में मंगलवार सुबह सीबीआई की टीम पहुंची। आश्रम के मुख्य गेट पर बाबा पर इनाम घोषित करने संबंधी नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई। टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी भी ली।
बाबा कई वर्षों से फरार चल रहा है। पुलिस व सीबीआई अभी तक बाबा को पकड़ने में नाकाम रही है। तीन माह पहले सीबीआई बाबा पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। वर्ष 2017 में दिल्ली के रोहिणी स्थित आश्रम में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद बाबा सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद सीबीआई व महिला आयोग ने बाबा पर शिकंजा कसा था।