हमीरपुर जिले में हुए अवैध मौरंग खनन की जांच कर मुख्यालय से सीबीआई टीम भले ही चली गई हो। लेकिन जांच की चर्चा और कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बहुत बढ़ गई है। लोगों की मानें तो सीबीआई अपनी जांच प्रवर्तन निदेशालय को भेज सकती है।
सुत्रों के अनुसार सीबीआई टीम के निशाने पर लखनऊ में बैठे आकाओं व बुंदेलखंड सहित प्रदेश के 40 से अधिक वीआईपी हैं। सीबीआई की जांच में सिंडीकेट वसूली में कई प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेताओं का नाम आ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में होने वाली पूछताछ में सीबीआई इन्हें भी तलब कर सकती है। ऐसे करीब चालीस वीआईपी के नाम जांच के घेरे में हैं। इनसे सीबीआई दिल्ली में सवाल-जवाब करेगी।