- अवैध खनन मामले में जांच, सोफे, बिस्तर तक खंगाले
- एमएलसी रमेश मिश्रा व उनके भाई दिनेश मिश्रा के घर से कागजात जब्त
- सपा सरकार में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद के करीबी हैं रमेश मिश्रा
अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने शनिवार को सपा एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके बड़े भाई दिनेश मिश्रा के कानपुर नौबस्ता स्थित घर पर छापा मारा। कई घंटे सीबीआई टीम ने दोनों के घरों की छानबीन की। सोफों, बिस्तर व अलमारियों को खोलकर देखा। परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ ही तमाम कागजात कब्जे में लिए। सीबीआई की छापेमारी से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
एमएलसी रमेश मिश्रा परिवार के साथ वाई ब्लॉक किदवई नगर में मधुलोक हॉस्पिटल के पास रहते हैं। उनके बड़े भाई दिनेश मिश्रा का इसी क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट घर है। दिल्ली हेड क्वार्टर से सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने सुबह करीब आठ बजे दिनेश मिश्रा के घर पर छापा मारा। टीम को देखते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने दिनेश के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। सोफा, बेड, अलमारी सब कुछ खोल कर देखा। वहां से दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
टीम कागजातों को खाकी रंग के दो पिट्ठू बैग और दो लिफाफों में लेकर सुबह करीब 11:30 बजे दिनेश के घर से बाहर निकली। यहां से टीम सीधे रमेश मिश्रा के घर पहुंची। यहां करीब 2.30 घंटे तक टीम ने छानबीन व घर में मौजूद एमएलसी की पत्नी व बच्चों से पूछताछ की। यहां भी सोफे, अलमारी बिस्तरों को खंगाला। यहां से टीम ने कागजात कब्जे में लिए। जिन्हें एक बैग में भरकर टीम ले गई।
4 of 6
डेमो
सीबीआई अफसरों ने मीडिया को कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा कि सीबीआई का मीडिया सेल मामले में जानकारी दे सकेगा। टीम दोपहर 2:08 बजे एमएलसी के घर से निकल गई। बता दें कि एमएलसी रमेश मिश्रा सपा सरकार में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद के करीबी थे। उन पर नियम-कानून को दरकिनार कर पट्टे बांटने समेत कई आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
किसी को घर से बाहर नहीं जाने दिया
सीबीआई ने छापेमारी के दौरान दिनेश मिश्रा और रमेश मिश्रा के घर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया। न ही किसी को घर के अंदर जाने दिया। टीम के कुछ सदस्य दोनों के घरों के बाहर बैठकर निगरानी करते रहे। टीम के वहां से जाने के बाद एमएलसी व उनके भाई के घरवालों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
दो लग्जरी गाड़ियों से आई थी टीम
सीबीआई की टीम दो लग्जरी गाड़ियों से एमएलसी व उनके भाई के घर में छापेमारी करने आई थी। कार से आगे के शीशे पर सीबीआई हेड क्वार्टर 5बी सीजीओ कांप्लेक्स, नई दिल्ली लिखा स्टीकर लगा था। इसलिए जैसे ही टीम वहां पहुंची, तो गाड़ी देखते ही लोगों को पता चल गया कि सीबीआई टीम छापा मारने आई है। इसलिए कोई भी कार्रवाई का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।