फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांडः आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के दो और करीबियों से सीबीआई ने की पूछताछ

Sat, 02 Jun 2018 07:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नावः विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद सीबीआई की जांच में और तेजी आई है। एक पूर्व एसओ को लखनऊ तलब कर पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने विधायक के दो करीबियों को लखनऊ बुलाकर घटना से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन


भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने जून 2017 में  किशोरी से रेप की घटना में तफ्तीश के लिए बुधवार को घटना के समय माखी थानाध्यक्ष रहे (वर्तमान में अजगैन थानाध्यक्ष) अनिल सिंह को लखनऊ बुलाकर प्रकरण की जानकारी ली थी।


शुक्रवार को सीबीआई ने विधायक के दो और करीबी युवकों को लखनऊ तलब किया। लखनऊ मुख्यालय में दोनों से कई घंटे तक अलग- अलग पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने दुष्कर्म व किशोरी के पिता की हत्या के मामले में दोनों युवकों से तमाम सवाल किए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

कुलदीप सिंह सेंगर
इसके अलावा पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात ऐसे कई पुलिसकर्मियों को निशाने पर ले रखा है जो जून 2017 से अप्रैल 2018 तक माखी थाने में तैनात रहे। सीबीआई ऐसे पुलिसकर्मियों से भी जल्द पूछताछ कर सकती है। वहीं माखी थाने के एक पूर्व एसओ से पूछताछ से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

पूर्व सीओ से भी हुई पूछताछ 
विधायक प्रकरण में सीबीआई ने पूर्व सीओ कुंवर बहादुर सिंह से भी पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने सीओ से किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना व आर्म्स एक्ट में जेल भेजने के मामले में पूछताछ की है। 


शासन ने उन्नाव जिला कारागार के तीन डिप्टी जेलरों का गैर जिला तबादला कर दिया है। इन तबादलों को विधायक प्रकरण से जोड़ते हुए न्यायिक हिरासत में किशोरी के पिता की मौत की घटना में कार्रवाई की नजर से देखा जा रहा है। हालांकि विभाग के अधिकारी इन्हें रुटीन ट्रांसफर बता रहे हैं। जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर आलोक शुक्ला को प्रोन्नति देकर जेलर पद पर बरेली सेंट्रल जेल तबादला किया गया है।


डिप्टी जेलर वंदना गौतम का रायबरेली और सुधाकर राव गौतम का आजमगढ़ जेल तबादला हुआ है। इनके स्थान पर लखनऊ जेल में तैनात डिप्टी जेलर रामसिंह, हमीरपुर में तैनात अखिलेश कुमार और महेंद्र सिंह को उन्नाव जेल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें