फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने जेई से सवालों की तैयार की फेहरिस्त, कस्टडी रिमांड मिलने की उम्मीद

Tue, 24 Nov 2020 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीआई ने बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार निलंबित जेई रामभवन से पूछे जाने वाले सवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। सीबीआई अफसरों को बुधवार को रामभवन की कस्टडी रिमांड मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने यौन उत्पीड़न के आरोप में बांदा जिला कारागार में बंद जेई रामभवन से और पूछताछ करने की जरूरत बताते हुए कोर्ट से उसकी पांच दिन की कस्टडी रिमांड मांगी है ताकि उसके मददगार और देश और विदेश में फैले रैकेट का पता लग सके।

इस बारे में सीबीआई के अधिवक्ता ने 17 नवंबर को बांदा की पॉक्सो एक्ट कोर्ट में अर्जी दी थी। इसकी मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने रामभवन की कस्टडी रिमांड पर फैसला सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


इस पर बुधवार को फैसला आना है। सूत्रों के मुताबिक, इधर सीबीआई अफसरों ने रामभवन की कस्टडी रिमांड मिलने की उम्मीद है इसलिए सीबीआई टीम ने रामभवन के पूछे जाने वाले सवालों की सूची बना ली है।

सीबीआई रामभवन से उसके मददगारों, यौन उत्पीड़न के दौरान बच्चों व नाबालिग लड़कियों के वीडियो बनाने वाले, डार्क वेब और अन्य इंटरनेशनल पोर्न साइड पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और वीडियो खरीदने वाले देश-विदेश में बैठे लोगों के बारे में सवाल करेगी। अफसरों को रामभवन से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।

बैंकों का ब्योरा जुटा रही सीबीआई
निलंबित जेई रामभवन ने अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ्स इंटरनेशनल पोर्न साइट पर अपलोड कर कितनी रकम कमाई, इसका भी सीबीआई पता लगाने में जुटी है। रामभवन, उसकी पत्नी, ड्राइवर व परिवार के अन्य लोगों के बैंक खाते के बारे में सीबीआई छानबीन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक रामभवन और उसकी पत्नी के चार बैंक खातों के बारे में सीबीआई को पता चल गया है। जल्द ही सीबीआई संबंधित बैंकों से जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें