फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: पीड़िता के वकील के दूसरे फोन की सीबीआई करेगी जांच, हो सकता है इस सच का खुलासा

Tue, 27 Aug 2019 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली के गुरुबक्शगंज में हुए रहस्यमय हादसे में घायल हुए दुष्कर्म पीड़िता के वकील के दूसरे फोन की सीबीआई जांच करेगी। सीबीआई की डीआईजी ने फोन कर पीड़िता के वकील के सहायक से दूसरा फोन मंगाया है।
विज्ञापन


सहायक अधिवक्ता ने बताया कि वह बुधवार को फोन लेकर लखनऊ जाएंगे। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह के साथ हुई घटना की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है।

28 जुलाई की सुबह से घटना के वक्त तक वकील के मोबाइल पर किस-किस का फोन आया और किससे कितनी बार बात हुई, सीबीआई ने इसकी जानकारी के लिए उनके सहायक अधिवक्ता विमल को महेंद्र का दूसरा फोन लेकर लखनऊ आने की बात कही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता विमल ने बताया कि बुधवार को वह पीड़िता के वकील महेंद्र का दूसरा कीपैड वाला फोन लेकर लखनऊ पहुंचेंगे। बताया कि  अधिवक्ता महेंद्र सिंह का एनड्रॉएड फोन पहले ही सीबीआई अपने कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें