फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में तैनात 7 महिला पुलिस कर्मियों को सीबीआई ने किया लखनऊ तलब

Tue, 06 Aug 2019 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव पीड़िता की सुरक्षा में हुई चूक पुलिस पर भारी पड़ सकती है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से मुखबिरी के लगाए गए आरोपों से घिरी पुलिस को लगातार सीबीआई की पूछताछ से गुजरना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी सीबीआई ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में लगी सात महिला पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए लखनऊ तलब किया। पुलिस लाइन से उन्हें दो अन्य पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया। 
विज्ञापन

पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात थीं महिला पुलिस कर्मी

28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज में पीड़िता के वकील की कार रहस्यमय हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना के वक्त पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मी नदारद थे। रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा ने सुरक्षा कर्मियों पर परिवार की मुखबिरी का आरोप लगाया था। पुलिस पर आरोप लगने के बाद से ही सीबीआई दुष्कर्म की घटना के बाद से लगाए गए सभी सुरक्षा कर्मियों को लखनऊ बुलाकर पूछताछ कर रही थी।

मंगलवार को भी सीबीआई ने सुरक्षा में लगी सात महिला पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया। इनमें अचलगंज व फतेहपुर चौरासी थाना की दो-दो व माखी थाना की तीन पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें