डंफर की टक्कर से कांवरिए की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साये साथी कांवरियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। इटावा के ऊसराहार इलाके में 20 से ज्यादा कांवरिये सड़क किनारे चल रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने दो कांवरियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक कांवरिए की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम औरैया जिला निवासी शिवबीर (37) बताया जा रहा है। शिवबीर किसान था उसके साथ घायल दूसरे साथी का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कांवरियों को समझाने बुझाने के प्रयास किए।