फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा की ये विधि बरसाएगी शिव संग शनि की कृपा

Fri, 24 Feb 2017 07:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिव पूजा
विज्ञापन
आचार्यों का कहना है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि सबसे उपयुक्त दिन होता है। इन दिन भगवान महादेव की पूजा से शनि भगवान की कृृपा भी प्राप्त हो जाती है। लेकिन उसके लिए सही विधि अपनाना बहुत जरूरी है।  हरदोई के शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि भगवान शिव की प्रसन्नता के बाद श्रद्धालुओं पर शनि देव की कृपा भी बरसती है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न कर कुंडली में शनि दशा के दोष को दूर कर सकते हैं। मान्यता है कि शनि महादेव के आदेश का पालन कर प्राणियों को उनके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। शास्त्रों में बताए शिव उपासना के कुछ आसान उपाय कुंडली में शनि दशा या दोष से जीवन में आ रही तमाम परेशानियों से राहत पा सकता है। शिवरात्रि के दिन शिव मंत्र-  ऊं नम: शिवाय बोलते हुए जल से अभिषेक कर गंध, अक्षत फूल चढ़ाएं। साथ में काले तिल भी अर्पित करें। इसके अलावा दूसरी युक्ति में शिव की पूजा में कोई भी शिव मंत्र या स्तुति बोलकर 108 आंकड़े के फूल हर रोज अर्पित करने से भी कृपा प्राप्त होगी। शिवरात्रि 24 फरवरी को है। शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें