फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कंटेनर बना आग का गोला, चालक व परिचालक ने कूद कर बचाई जान

Thu, 27 Jun 2019 05:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में गुरुवार काे चलते ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने दमकल विभाग व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


यह मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर इलाके का है। दादानगर पुल पर एक ट्रक विजय नगर की तरफ जा रहा था कि तभी उसके आगे के हिस्से में आग लग गई। आग की लपटो में खुद को घिरा देख कंटेनर चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। पुल पर आग लगने से भीषण जाम लग गया। तभी राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी गोविंद नगर पुलिस को देने के बाद दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


मगर तब तक आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सार्किट से लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें