चित्रकूट में गुरुवार को शार्ट सर्किट से तीन मकान जल गए। आग की चपेट में आने से 29 मवेशियों की मौत दर्दनाक मौत हो गई। इस अग्निकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना गाजीपुर थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। यहां आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान रघुवर सिंह के मकान में आग लग गई। घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।