फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन मकान जले, 29 मवेशियों की मौत

Thu, 09 May 2019 01:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में गुरुवार को शार्ट सर्किट से तीन मकान जल गए। आग की चपेट में आने से 29 मवेशियों की मौत दर्दनाक मौत हो गई। इस अग्निकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


यह घटना गाजीपुर थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। यहां आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान रघुवर सिंह के मकान में आग लग गई। घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आग इतनी विकराल थी कि पड़ोस से सटे 2 अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। रघुवर सिंह के अलावा विजय सिंह पुत्र घनश्याम सिंह व उनके भाई अजय सिंह की गृहस्थी भी जलकर खाक हो गई। 

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिलकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम आग बुझाने एक घंटा बाद पहुंची। इस अग्निकांड से तीनों पीड़ित किसानों के 29 मवेशियों की जलकर मौत हो गयी है। दमकल देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें