कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) 2020 का परिणाम शनिवार देर रात आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) इंदौर ने जारी कर दिया है। शहर के कौस्तुभ पुरोहित ने 99.88 परसेंटाइल पाए हैं। वहीं, आदर्श ने 99.73, आदित्य प्रजापति 99.41, सान्या गुप्ता 98.84 और हिमकृति ने 98.35 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
अमनदीप, जतिश और आकाश त्रिवेदी भी सफल रहे हैं। बता दें कि इस बार कैट का आयोजन आईआईएम इंदौर ने किया था। इस परीक्षा को पास करने के बाद आईआईएम और प्रबंधन की पढ़ाई कराने वाले देश के शीर्ष संस्थानों में एमबीए में दाखिला मिलता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि 95 परसेंटाइल तक पाने वालों को देश के आईआईएम संस्थानों में दाखिला मिल जाता है। वहीं, 98 या उससे ज्यादा परसेंटाइल वालों को आईआईएम अहमदाबाद में दाखिले का मौका मिल जाता है। अहमदाबाद स्थित संस्थान को देश का सबसे बेहतर संस्थान माना जाता है।