फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ‘किलर कैट’, दूध मुही को पंजों से मार डाला

Fri, 18 Nov 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुंह में दबाकर बच्ची को उठा ले गई और फिर मार डाला
विज्ञापन
एक बिल्ली ने बड़ी बेरहमी से सवा महीने की बच्ची का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना कानपुर के चकेरी इलाके की है। शिवकटरा मलीन बस्ती के रहने वाले बिजली कारीगर धर्मपाल और पत्नी शशी के तीन बच्चे है। जिनमें दो पुत्र अश(4) अंकुर(2) और एक सवा महीने की बच्ची है।
विज्ञापन


पत्नी शशी गुरुवार को अपनी बच्ची को आंगन में चारपाई पर सुला कर रसोईघर में काम कर रही थी। थोड़ी देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो बच्ची चारपाई से गायब थी। इस पर मां बुरी तरह घबराई और बच्ची को यहां-वहां ढूंढने लगी। जैसे ही शशी ने चारपाई के नीचे झुककर देखा, वहां बिल्ली बच्ची का गला अपने मुंह में दबाए बैठी थी। इस पर शशी तुरंत बिल्ली की ओर चिल्लाते हुई दौड़ी। बिल्ली बच्ची को वहीं छोड़ कर भाग गई। शशी ने बच्ची को गोद में उठाकर देखा, उसकी सांसे थम चुकी थी। बच्ची की दर्दनाक मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बच्ची को दफना दिया है। बच्ची के पिता का कहना है, शशी ने सुबह बच्ची को नहलाने के बाद उसकी मालिश कर दूध पिलाकर बिस्तर पर सुलाया था। इससे उसके मुंह पर दूध लगा रह गया होगा। तभी बिल्ली ने उस पर हमला किया होगा। वहीं इस मामले को लेकर सनीगंवा थानाक्षेत्र के इस्पेक्टर किशोर कुमार ने बताया उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें