फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे दिन में खत्म हो रहा बैंकों का कैश

Wed, 07 Dec 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते लोगों का बुरा हाल है। करीब एक माह बाद भी गाड़ी पटरी पर नहीं आ रही है। आधे दिन से ही बैंकों का पैसा खत्म हो रहा। बुधवार को भी इससे लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


महोबा में बैंकों में पैसे की कमी के चलते ग्राहकों को पैसा नहीं मिल रहा है। वहीं कुछ बैंक 1000 से 2000 हजार रुपये ही दे रहे हैं। इतनी धनराशि में लोगाें का खर्च न चलने से आए दिन बैंकों में पैसा निकालने के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रीनगर निवासी राजाराम अहिरवार, बैजनाथ अहिरवार और मनोज कुमार बिलरही निवासी कल्लू यादव का कहना है कि बैंकों में भारी भीड़ जुटने के कारण उनका दिन भर नंबर नहीं आ पाता है और पैसा खत्म हो जाता है। बुधवार को बैंक आफ बड़ौदा, यूको बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक सहित कई बैंकों का दोपहर में ही कैश खत्म हो गया। जिससे ग्राहकों को पैसा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें