फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेल कारोबारी से लूट का दर्ज हुआ मुकदमा सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तेल कारोबारी के बेटे पर चाकू से हमला कर लूट करने के मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया। छानबीन के दौरान साइकिल सवार एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं हुलिए के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

कस्बा के रहीम नगर निवासी तेल कारोबारी सुभाष चंद्र गुप्ता के बेटे सुधांशु (17) पर चाकू से हमलाकर एक लुटेरा 40 हजार की नगदी व गुल्लक में रखा सामान उठाकर भाग निकला था। दिन दहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में नाराजगी थी। वहीं लोगों ने जल्द खुलासे की मांग की थी। पुलिस ने व्यापारी सुभाष की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया। रात में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर पुलिस छानबीन के दौरान बताए गए हुलिए के आधार पर एक युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में कैद हुआ युवक कुरैशियान मोहल्ले के पीछे वाली सड़क से आता दिखा है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही लूट करने वाले को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें