फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुजुर्ग को पीटने में बेटे समेत चार पर रिपोर्ट, FIR के बाद पीड़ित बोले- मैं मानसिक रोगी हूं बेटे को छोड़ दो

Sat, 27 Jun 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में पिता को लाठियों से पीटने व सड़क पर घसीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर के पुरवामीर गांव में बुजुर्ग को लाठी से पीटने और सड़क पर घसीटने के आरोप में पुलिस ने बीएसएफ जवान (बेटे), उसकी पत्नी, बहन और भाई पर रिपोर्ट दर्ज की है। बाद में पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुद को मानसिक रोगी बताते हुए बेटे के खिलाफ कार्रवाई न करने की गुजारिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ जवान सर्वेश गुप्ता ने पिता रमाशंकर गुप्ता की शुक्रवार शाम लाठी से पिटाई की थी। वीडियो वायरल होने के बाद आलाधिकारियों ने थानेदार को फटकार लगाते हुए एफआईआर के निर्देश दिए थे। महाराजपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और पिता के बयान दोनों की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें