फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ड्यूटी से लौट रही नर्स से बोलेरो सवार युवकों ने की बदसलूकी, दारोगा की तहरीर पर पांच मनचलों पर FIR

Fri, 31 Jul 2026 11:53 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर क्षेत्र स्थित सिंहपुर के पारस अस्पताल में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ से कथित छींटाकशी के मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक निजी अस्पताल की महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ बोलेरो सवार युवकों द्वारा अभद्रता और छींटाकशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर जब कन्नौज निवासी पीड़िता ने कानूनी पचड़े से बचने के लिए तहरीर देने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने खुद संज्ञान लिया। सिंहपुर चौकी इंचार्ज की ओर से पांच अज्ञात मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रात में घर लौटते समय की अभद्रता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज निवासी एक युवती सिंहपुर स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर नर्सिंग स्टाफ कार्यरत है। बीते 28 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ मनचले युवकों ने उस पर छींटाकशी और अभद्र टिप्पणियां कीं।

अस्पताल प्रबंधन के जरिए पुलिस तक पहुंचा मामला

घटना के बाद भयभीत पीड़िता ने मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद 29 जुलाई की शाम को अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से सिंहपुर पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता से संपर्क किया।

चौकी इंचार्ज खुद बने वादी, 5 पर केस दर्ज

जब कन्नौज निवासी पीड़िता ने किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई या लिखित तहरीर देने से मना कर दिया, तब महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सिंहपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने खुद वादी बनकर बोलेरो सवार पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

मामला दर्ज करने के बाद बिठूर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। घटना स्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को जल्द से जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें