फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अचानक कहां से आए 40 लाख के बर्तन! पूरा मामला कर देगा हैरान

Thu, 29 Nov 2018 12:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्कूल में बरामद हुए 40 लाख के बर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में बुधवार देर रात एक एेसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिले के एक स्कूल के कमरे में पुलिस को छापेमारी के दौरान एटा के मलावना थाना क्षेत्र से चोरी हुए 40 लाख के बर्तन बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


यह मामला फर्रूखाबाद जिले में कायमगंज के ऊं सांई पब्लिक स्कूल का है। यहां एटा व शाहजहांपुर पुलिस ने स्कूल में छापेमारी की। जिसमें पुलिस को 40 लाख के बर्तन बरामद हुए हैं।

कुछ दिन पहले हापुड़ के शिव गोल्डन ट्रांसपोर्ट से करीब 40 लाख रुपये के बर्तन जनपद सुल्तानपुर जा रहे थे। इस बीच 19 अक्टूबर की रात एटा के मलावन थाना क्षेत्र में ट्रक लूट लिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसी कमरे में रखे गए थे चोरी के बर्तन - फोटो : अमर उजाला
लूट के दो दिन बाद जनपद शाहजहापुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र में ट्रक चालक व परिचालक बंधे पड़े मिले थे। इस घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। 

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में स्कूल मालिक का कहना है कि उन्होंने कमरा किराए पर दिया था। किराएदार ने ही यह बर्तन लाकर भरे थे। कहा कि कमरे में रखे बर्तन चोरी के हैं इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें