फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति का लालच...बेटा बना हैवान: घर में सो रहे पुजारी पिता की लाठी-कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 12 Mar 2023 05:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महोखर में बुधवार देर रात पुजारी की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। संपत्ति के लालच में पुत्र ने ही पिता की हत्या की थी। उसने गांव के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर में हुई बुजुर्ग पुजारी की हत्या का पुलिस ने करीब 36 घंटे में खुलासा कर दिया। संपत्ति के लालच में पुत्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पुजारी पिता की धारदार हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लाठी बरामद कर ली।

विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि महोखर गांव में पुजारी शत्रुघ्न तिवारी की हत्या जमीन आदि संपत्ति के लालच में की गई। गांव के ही कामता तिवारी व राजू तिवारी ने मृतक पुजारी शत्रुघ्न के पुत्र विपिन तिवारी को लालच दिया और फिर साथ में मिलकर घटना अंजाम दी।
आरोपी पुत्र के हवाले से एसपी ने बताया कि विपिन स्मैक व शराब का लती था। पिता से अक्सर पैसे मांगता था। इस पर आए दिन पिता-पुत्र के बीच विवाद होता था। घटना से पूर्व परचून की दुकान में गांव के ही कामता व राजू कुशवाहा ने पूर्व नियोजित तरीके से शत्रुघ्न की जमीन कब्जाने के उद्देश्य से विपिन तिवारी को शराब पिलाई।

विज्ञापन

संपत्ति के लालच में रची साजिश
उसने कहा कि पिता शत्रुघ्न से राजू कुशवाहा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन पैसे मांगता है। पिता को रास्ते से हटा दिया जाए, तो राजू से चल रहा जमीन का विवाद हल हो जाएगा और तुम्हें पिता की पूरी संपत्ति मिल जाएगी। इसी लालच में तीनों ने साजिश रच डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार
 तीनों पड़ोसी की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और लाठी व कुल्हाड़ी से शत्रुघ्न की हत्या कर दी। उसी रास्ते से भाग निकले। योजनाबद्ध तरीके से विपिन तिवारी सुबह पिता को जगाने पहुंचा और शोर मचाकर हत्या होने की बात कही। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें