परिजनों का कारण पता होने से इनकार
एसपी ने परिजनों से पूछताछ की। वहीं, परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और कारण पता होने से इनकार किया है। मृतक के पुत्र विपिन तिवारी ने बताया कि उनके पुराने घर के पास ही नया घर बना है। पिता नए घर में ही सो रहे थे।
पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा
वह लोग अपने पुराने घर में सो रहे थे। गांव में चर्चा है कि किसी जमीन को लेकर पिता पुत्र के बीच कई बार विवाद हुआ है। इसी के आधार पर पुलिस पुत्र विपिन से पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।