फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मासूम की हत्या का मामला, अपहरण के कुछ देर बाद ही मार दिया था, सिर पर भारी वस्तु से वार कर की हत्या

Sat, 15 Oct 2022 11:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बादशाही नाका निवासी सब्जी आढ़ती के सात साल के बेटे विराट की हत्या कर शव शौचालय में फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शव चार दिन पुराना है औी सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। इस मामले में 13 संदिग्ध हिरासत में हैं और अभी तक हत्यारों के बारे में पुख्ता साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
बादशाही नाका सब्जी मंडी स्थित शौचालय में मिला पांच वर्षीय बच्चे विराट का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बादशाही नाका सब्जी मंडी निवासी सात साल के विराट सोनकर की हत्या अपहरण के कुछ देर बाद ही कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शव चार दिन पुराना था और सड़ भी गया था। डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित किया है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में यह भी पता चला है कि हत्या सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर की गई है। उधर, पुलिस ने इलाके के ही 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी व रैन बसेरा में रहने वाले लोग शामिल हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्यारों का कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है।
भीम सोनकर आढ़ती हैं। 11 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनका बेटा विराट लापता हो गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 15 अक्तूबर की देर शाम लोगों ने क्षेत्र के ही सार्वजनिक शौचालय में विराट का शव पड़ा देखा।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने अपहरण के केस में हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की है। देर रात डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम में सिर की हड्डी टूटी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक अधिक रक्तस्राव से विराट की मौत हुई।

शरीर में सात चोटें
विराट के हाथ व शरीर पर खरोंच के निशान हैं। गर्दन पर भी गंभीर चोट है। इसके अलावा शरीरभर में सात और चोटें हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विराट ने काफी संघर्ष भी किया, क्योंकि शरीर में खरोंच के कई निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्लाइड बनाई गई है।

रंजिशन हत्या और साइको किलर के बिंदु पर जांच
पीड़ित परिवार की दो लोगों से रंजिश की बात सामने आई थी। इसलिए पुलिस रंजिश के बिंदु पर जांच कर रही है। आशंका यह भी है कि कहीं किसी साइको या नशेबाज ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया, क्योंकि सात साल के बच्चे से किसी का क्या विवाद हो सकता है।

फुटेज से अब तक खास सुराग नहीं
पुलिस ने विराट के घर से घटना स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। कई कैमरे बंद मिले। अब तक जो फुटेज देखे हैं, उससे कुछ भी हाथ नहीं आया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसे लोगों को भी खोज रही है जो फुटपाथ पर रहते हैं और मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप, जाम लगाने का किया प्रयास
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। शनिवार सुबह पीड़ित पिरजनों के साथ अन्य दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा शव रखकर हंगामा करने लगे। जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर डीसीपी, एडीसीपी समेत आधा दर्जन से अधिक थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को समझाया। आश्वासन दिया कि जल्द वारदात का राजफाश कर आरोपी पकड़े जाएंगे। तब जाकर वह शांत हुए। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य, सर्विलांस टीम भी लगी 
शव सड़ा हु़आ था। इसलिए शरीर के जख्मों का परीक्षण फोरेंसिक टीम नहीं कर सकी। शौचालय में पड़े कंबल को सीज किया है। उसमें से बाल व खून का सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा है। जांच के लिए एक सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। आधा दर्जन संदिग्ध नंबरों पर टीम काम कर रही है। 
विज्ञापन

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।  -रविंद्र कुमार, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें