फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बंदी की मौत के मामले में हत्या का आरोप, शव रखकर परिजनों ने काटा हंगामा

Sat, 30 Jan 2021 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में संदिग्ध हालात में बंदी की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेल में उनके बेटे को पीटकर मारा गया है। मौत की सूचना भी काफी देर बाद उनको दी गई। जिला अस्पताल परिसर में ही शव रखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक डीएम तथा एसपी मौके पर नहीं आते वे शव को पोस्टमार्टम के लिये नहीं जाने देंगे। बता दें कि जिला कारागार में शुक्रवार को हत्या के मामले में आरोपित राहुल  पुत्र रामसेवक निवासी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई थी।

जिसे जेल अस्पताल के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राहुल के पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार शनिवार को जिला अस्पताल आया। शव को देखकर उन लोगों ने आरोप लगाया कि राहुल की हत्या की गई है।
विज्ञापन


शरीर में चोटों के गहरे निशान का हवाला देते हुए परिजनों ने कहा कि बेटे की बुरी तरह से पिटाई की गई। जब उसकी जान निकल गई तो जेल प्रशासन ने उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की कहानी बना दी। अस्पताल में उसकी उम्र भी 44 वर्ष लिखाई है, जबकि राहुल अभी 26 साल का था।

पिता रामसेवक ने साफ कहा कि यदि उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार जेल प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देने के लिए अधिकारी मौके पर नहीं आते तो वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे। उनका यह भी आरोप है कि बेटे की मौत शुक्रवार दोपहर में हो गई थी, लेकिन उनको सूचना शाम को दी गई। पुलिस रामसेवक व उसके स्वजनों को समझाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें