फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से बैड टच का मामला: बच्ची ने बोला सच…तो पकड़ गया मां-मौसी का झूठ, कहा- ड्राइवर अंकल से हुआ था विवाद

Sat, 29 Mar 2025 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीसीपी पश्चिम आरती सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। बच्ची ने वैन चालक पर लगे आरोपों को नकार दिया। बच्ची के बयानों के आधार पर शनिवार को शांतिभंग में जेल भेजे गए चालक को जेल से बाहर निकालने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर में मासूम से चालक के बैड टच करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को मासूम ने मजिस्ट्रेट के सामने सच बोलकर वैन चालक पर लगाए गए मां और मौसी के आरोपों को झूठा साबित कर दिया। बच्ची बोली कि ड्राइवर अंकल के देरी से घर पहुंचने पर मौसी से उनकी बहस हो गई थी। इससे नाराज मौसी ने किसी को कॉल कर दिया था।

विज्ञापन

उन्होंने मेरे साथ कोई गलत काम नहीं किया था। बिठूर थानाक्षेत्र की रहने वाले प्राइवेट कर्मी की पांच साल की बेटी इलाके के एक नामी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। बच्ची की मां ने अपनी बहन के साथ बुधवार देर रात थाने पहुंचकर वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि वैन चालक नारामऊ निवासी मोहम्मद आरिफ ने उनकी बेटी के साथ बैड टच किया।

किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार
मामले में पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि बच्ची के पिता और चाचा ने वैन चालक के खिलाफ लगाए गए आरोपों को नकारते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। गुरुवार को बच्ची की मां ने मेडिकल और बयान दर्ज कराने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन

मां और मौसी को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी
डीसीपी पश्चिम आरती सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। बच्ची ने वैन चालक पर लगे आरोपों को नकार दिया। बच्ची के बयानों के आधार पर शनिवार को शांतिभंग में जेल भेजे गए चालक को जेल से बाहर निकालने की कवायद की जाएगी। इसके साथ ही बच्ची की मां और मौसी को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें