फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा दर्ज, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 10 Dec 2022 09:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें भाजपा नेता समेत छह लोगों पर मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी मोहम्मद इलियास ने बजरिया सालिगराम निवासी भाजपाई  विश्वास गुप्ता, गोपाल सक्सेना और चार अज्ञात लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा कि उनके भाई और बहन की आठ अप्रैल 2021 को शादी होनी थी।
पिता मोहम्मद शरीफ ने 12 फरवरी 2021 को पांच लाख रुपये विश्वास गुप्ता से उधार लिए थे। 21 मई 2021 को उन्होंने ब्याज सहित छह लाख रुपये वापस कर दिए। इसके बाद विश्वास ने कहा कि यह रुपये, तो रोशनाबाद रोड पर पड़ी जमीन का बैनामा करने के लिए दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बेचने से इनकार करने पर विश्वास, गोपाल सक्सेना और चार अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे उनका हाथ भी टूट गया। आरोपी हमारी जमीन हड़पना चाहते हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करके मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें