पुखरायां। नगर स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज में बुधवार को पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं में राष्ट्रीयता, देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरे सपनों का भारत विषय रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रांकन कर उनमें रंगों के माध्यम से विकसित व सशक्त भारत की परिकल्पना को उकेरा। आशी यादव, शिवा साहू, आर्यवीर, दिव्यांशी, उमा देवी, नित्या यादव, अमृता, पलक रिजवी, उमम ने भाषण प्रतियोगिता में शिक्षित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ, सशक्त और समता मूलक भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। यहां डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. निधि अग्रवाल आदि रहीं। (संवाद)ल