आयुष्मान भारत योजना का क्लेम लेने में कानपुर के मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट ने प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थान और मेडिकल कॉलेजों को पछाड़ दिया है। कार्डियोलॉजी को शनिवार तक 90 लाख रुपये क्लेम मिल चुका है।
इसके साथ ही कार्डियोलॉजी ने आयुष्मान रोगियों के इलाज के दौरान क्लेम के संबंध में जो प्रक्रिया अपनाई है शासन उसे पूरे प्रदेश में लागू करेगा। इस संबंध में इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने 10 बिंदु का एक्शन प्लान महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को भेजा है।