फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: कार्डियोलॉजी निदेशक बोले- हार्ट अटैक के लक्षण उभरें तो डिस्प्रिन की दो टेबलेट चबा कर खाएं

Thu, 30 Jan 2025 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमर उजाला संवाद में कार्डियोलॉजी निदेशक ने सवालों के जवाब दिए। कहा कि 40 की उम्र हो जाए तो बेस लाइन चेक अप करा लें।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाड़े में हार्ट अटैक के लक्षण वाले रोगियों की संख्या तीन से पांच गुना तक बढ़ जाती है। बड़ी उम्र के लोगों के लिए यह वक्त खतरे का माना जाता है। चिंता की बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक की जो दिक्कत 60 साल के बाद आती थी, वो अब 30 साल की उम्र के बाद आ रही है।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी में 60 फीसदी रोगी जवान होते हैं। पूरी ताकत से काम करने की उम्र में दिल जवाब दे रहा है। आरामतलबी की जिंदगी और बिगड़ा खानपान मुख्य कारणों में है। मोबाइल फोन के चक्कर में खेल, घूमने-फिरने और तफरीह को लोग छोड़ रहे हैं। ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक की बढ़ती समस्या को लेकर गुरुवार को अमर उजाला संवाद में कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा को लोगों ने अपनी समस्या बताईं। प्रोफेसर वर्मा ने उनके जवाब दिए और दिल के बचाव के तरीके बताए। प्रस्तुत हैं सवाल और जवाब के प्रमुख अंश।
 
विज्ञापन

10 गोल्डन टिप्स
- नींद पूरी लें, कम से कम छह घंटे।
- सुबह टहलने जरूर जाएं।
- घर में पोर्टेबल टीएमटी लगवा सकते हैं।
- नाश्ते में हाई प्रोटीन और लो कार्बोहाइड्रेड, वसा खुराक लें।
- बिना तनाव के काम करें।
- सिगरेट और तंबाकू वाले पदार्थों का सेवन न करें।
- दोपहर के खाने में भी लो कार्बोहाइड्रेड, वसा खुराक लें।
- रात के खाने और सुबह के नाश्ते में 12 घंटे का गैप होना चाहिए।
- रात को सोने के पहले 15 मिनट ध्यान जरूर करें।
- बीपी, ब्लड शुगर, लिपिड नियंत्रित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें