गंगा बैराज पुल पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगा के गहरे पानी में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल रंग की कार में 4-5 लोग सवार थे। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि बचाव कार्य के लिए 37वीं वाहिनी की फ्लड टीम को बुलाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घटना के बाद गंगा बैराज पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कोहना इलाके में स्थित गंगा बैराज पर शाम करीब 4:30 बजे लाल रंग की एक कार तेज रफ्तार से कानपुर से उन्नाव की तरफ जा रही थी। बैराज पुल के बीचो-बीच स्थित गेट नंबर-आठ के पास कार अचानक बेकाबू हो गई। बेकाबू कार ने सड़क के किनारे ट्राली पर आइसक्रीम बेच रहे गंगा बैराज रोड कोहना निवासी संदीप दिवाकर (35) को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद गंगा बैराज पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कार रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे पानी में जा गिरी। गंगा में जिस जगह कार गिरी वहां 20 फीट से ज्यादा गहराई है। आइसक्रीम विक्रेता उछल कर बैराज के गेट पर जा गिरा। घटना देख बैराज पर मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को कार नजर नहीं आई, लेकिन आइसक्रीम विक्रेता नीचे गेट पर पड़ा नजर आ गया।
4 of 5
आइस्क्रीम विक्रेता को बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद सीओ स्वरूप नगर मनोज गुप्ता कोहना, नवाबगंज, काकादेव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बैराज के दोनों तरफ के गेट को बंद करा दिए गए, ताकि पानी के तेज बहाव में कार बह कर न जा सके। सीओ ने जल पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर बचाव कार्य शुरू कराया। गोताखोरों की टीम ने आइसक्रीम विक्रेता को बाहर निकाला।
राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलेंस से उसे हैलट इमरजेंसी भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। सीओ ने बताया कि अब तक केवल यह पता चला है कि लाल रंग की कार थी। आई-20 कार बताई जा रही है। पानी के नीचे कार का पता चल गया है, हुक लगाकर क्रेन से खींचा गया लेकिन रस्सी टूट गई। कार बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।