फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़े, सीट बेल्ट व एयरबैग ने बचाई चालक की जान

Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने शनिवार रात ओवरटेक करने में एक ट्रक ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सीट बेल्ट और एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। सचेंडी के भौंती प्रतापपुर निवासी कार चालक सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि वह फतेहपुर के चौडगरा कस्बे में होटल चलाते हैं। शनिवार रात 9:30 बजे वह होटल से वापस घर जा रहे थे। चालक ने बताया कि सीट बेल्ट लगे होने तथा एयरबैग खुलने की वजह से उनकी जान बची है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महाराजपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के दौरान लगभग आधे घंटे तक हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा कर यातायात को शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें