कनपुर। बाबूपुरवा में कार सवारों ने पूर्व पार्षद मोहम्मद इरफान को कुचलकर मारने का प्रयास किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्व पार्षद के मुताबिक इलाके का शमीमुर्रहमान उनसे रजिंश रखता है। रविवार शाम को वह स्कूटी से सुजातगंज से घर लौट रहे थे। सफीक पहलवान हाते के पीछे रेलवे रोड पर सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। वह गिर पड़े तो कार सवारों ने दोबारा गाड़ी बैक कर कुचलने का प्रयास किया। वह झटके से एक ओर हटे और खुद को बचाया। आरोपियों में शमीमुर्रहमान, उसका बेटा शाद रहमान, भाई वसीम उर रहमान, भतीजा शाहरुख शामिल थे। शोर मचाने पर सभी धमकी देते हुए भाग निकले। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।