फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएनजी भराने को लेकर कार सवारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। प्रयागराज कुंभ जा रही गाड़ियों में सवार लोग बकेवर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस भराने को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में महिलाओं में भी मारपीट हो गई। समझौता होने पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से आगरा कानपुर हाईवे पर बकेवर के पास स्थित गोमती पेट्रोल पंप पर कुंभ जाने वाले वाहनों में सीएनजी भराने के लिए सुबह से वाहनों लंबी लाइन लगी थी। आपाधापी के बीच अपनी-अपनी गाड़ियों के बीच सीएनजी भराने को लेकर दो वाहन सवारों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट हो गई।
महिलाओं भी धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। एक कार सवार युवक ने एक कार का आगे का सीसा तोड़ दिया। दो कारों व उनमें सवार लोगों को थाना पर ले गई। थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दोनों में आपस मे समझौता हो गया। दोनों पक्ष दिल्ली के आसपास के रहने वाले थे। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें