कानपुर। बाइक को बाजार में रास्ते पर खड़ी देख गुस्साए कार सवारों ने पहले तो गालीगलौज की। दंपती ने विरोध किया तो उन्हें जमकर पीटा। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वाई वन-ब्लाॅक, किदवईनगर निवासी जगदीश वर्मा शनिवार शाम पत्नी संग खरीदारी करने मछरिया बाजार गए थे। वहां एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर खरीदारी कर रहे थे। वहां आई एक कार में सवार कुछ लोगाें ने बाइक की वजह से जाम लगने की बात कहते हुए गालीगलौज की। वह बाइक हटाने लगे तभी कार से उतरे युवक ने पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आई पत्नी को भी पीट दिया। लोगों ने विरोध किया तो कार सवार धमकाते हुए भाग निकले। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)