इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव बनी हरदू के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुरा निवासी शैलेंद्र पुत्र गजोधर प्रसाद, साथी गंगाराम पुत्र जमुना प्रसाद व शिवगोविंद पुत्र गंगाराम के साथ सैफई पीजीआई जा रहे थे। शिव गोविंद की तबीयत खराब थी, उन्हें पीजीआई में डॉक्टर को दिखाना था।
जैसे ही इनकी कार थाना क्षेत्र के गांव बनी हरदू के पास पहुंची। अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के पलटते ही आसपास गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। कार सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। लोगों की सूचना पर यूपीडा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई पीजीआई ले जाकर भर्ती कराया।