लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर घने कोहरे में रविवार तड़के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे में कार चले रहे लखनऊ आशियाना थाना क्षेत्र के एलडीए कालोनी निवासी अधिवक्ता संजय दीक्षित (42) पुत्र रामकुमार की मौत हो गई।
अधिवक्ता प्रत्येक रविवार अपने पैतृक गांव हसनगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर आते थे। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई धर्मेंद्र हैं। मृतक के एक 22 वर्षीय पुत्र मनु व 20 वर्षीय पुत्री मिनी, पत्नी मंजुला हैं।