बकेवर। आगरा-कानपुर हाईवे पर बिजौली स्थित प्रधान ढाबे के सामने इटावा की तरफ से कानपुर की तरफ जा रही एक कार साइकिल सवार को बचाने में खंदी में जाकर पलट गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। ग्राम परसुपुरा निवासी गोविंद गुरुवार सुबह साइकिल से बकेवर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। तभी इटावा की ओर से आ रही कार उसे बचाने में खंदी में पलट गई। हादसे में कार सवार नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन के पास नगली राजापुर निवासी आलोक तिवारी, अदिति पत्नी चेतन शुक्ला, अविनाश, राकेश कुमार, चालक अर्जुन पटेल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।