फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार ने मोपेड में मारी टक्कर, दो भाइयों में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही ईको कार ने मोपेड में शनिवार देर शाम टक्कर मार दी। मोपेड पर नगला छिद्दी निवासी दो सगे भाई तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पेट्रोल पंप पर काम करता था।
विज्ञापन


रमाकांत (40) पुत्र पुत्तू लाल निवासी नगला छिद्दी शनिवार शाम घर से मोपेड पर छोटे भाई महिपाल सिंह को पीछे बैठाकर कस्बे में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह आगरा कानपुर नेशनल हाईवे सुनवर्षा ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तभी बकेवर की ओर से आ रही कार ने मोपेड में टक्कर मार दी । जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां रमाकांत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि छोटे भाई महिपाल सिंह का इलाज चल रहा है। रमाकांत औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र में एक पेट्रोलपंप पर काम करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें