यूपी के उन्नाव जिले में निराला पार्क के पास अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे पिता पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
पुलिस कार का पता लगा रही है। सफीपुर कोतवाली के भुइयनखेड़ा मजरा माथर गांव निवासी मुरली (50) स्व तुला का बेटा राहुल चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह वह चंडीगढ़ से उन्नाव आना था। जिस पर मुरली बेटे राहुल को लेने के लिए सुबह छह बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंच गया।