फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नील गायों के झुंड से टकराकर कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नील गायों के झुंड से टकराकर कार क्षतिग्रस्त - फोटो : नील गायों के झुंड से टकराकर कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
जसवंतनगर। नीलगायों का झुंड तेज रफ्तार कार से टकरा गया। इसमें कार में सवार भाई-बहन मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। अगर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

धरवार गांव के रहने वाले विमलेश कुशवाहा अपनी बहन के साथ कार में सवार होकर इटावा शहर में किसी काम से जा रहे थे। अपने गांव धरवार से निकलकर जमुनाबाग नेशनल हाईवे के निकट पहुंचे ही थे, तभी खेतों में विचरण कर रहा नीलगायों का झुंड अचानक तेजी से दौड़ते हुए सड़क पार करने के लिए भागने लगा।
इससे नील गायों के झुंड उनकी चलती कार से टकरा गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार में बैठे विमलेश और उनकी बहन दुर्गेश को ज्यादा चोटें नहीं आई। उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से ज्यादा दूर का दिखाई नहीं दे रहा था तभी अचानक यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें