फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रॉंग साइड से आई कार ने बाइक सवार को उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के गीतानगर क्रॉसिंग के पास मंगलवार तड़के बेटे को रावतपुर रेलवे स्टेशन में छोड़ कर बाइक से घर लौट रहे दीन दयाल नगर निवासी हरिकांत शुक्ला को रॉंग साइड से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वे जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार किया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का टायर तक फट गया। रावतपुर एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें