कन्नौज के तालग्राम में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक से रविवार देर रात लखनऊ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की कार गोवंश से टकरा गई। हादसे में गोवंश की मौके पर मौत हो गई। भाजपा नेता समेत चार लोग चुटहिल हो गए।
एक जनवरी की रात को भी दो अन्ना मवेशियों से दो कारें टकरा गई थीं। चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद भी टूटी बैरिकेडिंग सही नहीं कराई गई। लखनऊ के थाना सहगंज पुराना किला 76 निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष प्रताप (50) पुत्र रामकिशन अपनी स्कार्पियो कार से मथुरा जा रहे थे।