फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल, पुलिस ने ट्रैक्टर से खींचकर निकलवाया शव

Fri, 06 Jan 2023 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सीतापुर रोड पर इटौली पुल के पास घने कोहरे के चलते एक कार पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सीतापुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक को इलाज के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन

कोतवाली टड़ियांवा इलाके के सीतापुर रोड पर इटौली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली क्षेत्र के टिकारी निवासी सुनील कुमार (45) पुत्र राजाराम अपने  तीन दोस्तों इस्तकीम (25) पुत्र रहीस निवासी उमरारी बेनीगंज, गोरे सिंह (30) और कमलेश (35) के साथ हरदोई आया था।
यहां से देर रात सभी एक कार से हरदोई से बेनीगंज जा रहे थे। इटौली पुलिस चेक पोस्ट के पास घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से कार टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्तकीम को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गाड़ी से निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें