फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार के उड़ाए परखच्चे, चालक ने किया हंगामा

Thu, 25 Apr 2019 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार दोपहर राहुल गांधी की जनसभा के दौरान एक ट्रक शहर में नो एंट्री में प्रवेश कर गया। बड़ा चौराहा के निकट पुलिस से बचकर निकलने में उसने एक एक्सयूवी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर हरदोई की ओर से आ रहा एक ट्रक कचहरी मार्ग से बड़े चौराहे पर पहुंच गया। शहर से बाहर जाने के लिए वह कोतवाली की ओर मुड़ने लगा तभी सड़क पर खड़ी एक एक्सयूवी कार को चपेट में ले लिया। इससे कार का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बड़े चौराहे पर कार मालिक को जब जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया।

कार मालिक संतोष का कहना था कि पुलिस ने जबरन ट्रक की नो एंट्री में आने का मौका दिया। हंगामा होने से भीषण जाम लगने लगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें