फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइक सवार वकील को मारी टक्कर, कई फीट नीचे जा गिरी बाइक

Mon, 08 Jul 2019 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
कानपुर में सीओडी पुल के नीचे सोमवार शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार वकील को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार चालक ने राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कार एक दमकल अधिकारी की बताई जा रही है। श्याम नगर निवासी वकील कमल कुमार शाम करीब छह बजे कचहरी से बाइक से घर लौट रहे थे। सीओडी पुल के नीचे पीछे से आई बेकाबू ब्रेजा कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

कमल छिटककर दूर गिरे और बाइक कार के नीचे आ गई। कमल का बायां पैर टूट गया। रेल बाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि कार पर नंबर नहीं था। इससे कार मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें