कानपुर में सीओडी पुल के नीचे सोमवार शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार वकील को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार चालक ने राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
कार एक दमकल अधिकारी की बताई जा रही है। श्याम नगर निवासी वकील कमल कुमार शाम करीब छह बजे कचहरी से बाइक से घर लौट रहे थे। सीओडी पुल के नीचे पीछे से आई बेकाबू ब्रेजा कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
कमल छिटककर दूर गिरे और बाइक कार के नीचे आ गई। कमल का बायां पैर टूट गया। रेल बाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि कार पर नंबर नहीं था। इससे कार मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।