लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है। प्रत्याशियों ने नामांकन कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। जन सभा, जुलूस, रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर प्रत्याशी जोर शोर से नामांकन कराने की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को हरदोई लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने नामांकन भरा। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, निवर्तमान अध्यक्ष शराफत अली मौजूद रहे।
बसपा की मिश्रिख लोकसभा सीट से प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी ने आज नामांकन का तीसरा सेट दाखिल किया है। वहीं हरादोई लोक सभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार जयप्रकाश भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं मिश्रिख सीट से भाजपा के अशोक रावत अपना नामांकन भरेंगे।