फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा में देरी पर एग्जाम सेंटर में अभ्यार्थियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी में एसएससी जीडी की ऑनलाइन परीक्षा देर से शुरू होने पर अभ्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। करीब ढाई घंटे बाद सर्वर सुचारू होने पर परीक्षा शुरू हो सकी। सचेंडी इलाके में स्थित ऑयन डिजिटल जोन व काशा ग्रोबेल में एसससी जीडी की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि पहली पाली में सुबह नौ बजे से परीक्षा नहीं शुरू हो सकी। इसके बाद सूचना दी गई कि परीक्षा देरी से शुरू होगी तो अभ्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों सेंटरों पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को शांत करा परीक्षा नियंत्रकों से बातचीत की। करीब ढाई घंटे बाद परीक्षा शुरू हो सकी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि सर्वर की समस्या से परीक्षा देरी से शुरू हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें