128 सालों में पहली बार चुनाव में उतरी महिला प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर क्लब के इतिहास में पहली बार एक महिला चुनावी मैदान में उतरी है। मीतू रोहतगी ने डायरेक्टर पद के लिए नामांकन भरा है। वह कहती हैं कि इस सफर को तय करने में उन्हें काफी वक्त लगा। उनका दावा है कि इस बार सिर्फ मैं आईं हूं अगले वर्ष कई और महिलाएं दावेदार करेंगी।
मीतू कहतीं है कि वह बचपन से ही कानपुर क्लब जाती रही हैं। कुछ चीजों को लेकर आपत्ति उन्हें रहती थी। इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में लगा कि अगर कमेटी में कोई महिला मेंबर होती तो समस्या को अच्छे से समझ सकती।