फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः वोटिंग से दो दिन पहले प्रत्याशी लापता, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 19 Feb 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लापता प्रत्याशी की पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान पर उतरे स्वतंत्र जनता राज पार्टी का प्रत्याशी मतदान से ठीक दो दिन पहले लापता हो गया। प्रत्याशी की पत्नी ने बताया कि उसका मोबाइल स्विच ऑफ है अनहोनी की आशंका लग रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


इटावा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मड़ैया शिवनारायन निवासी हरेंद्रकुमार शंखवार पुत्र माताप्रसाद इटावा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र जनता राज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा है। हरेंद्र कुमार की पत्नी मिथलेश कुमारी के अनुसार गुरुवार शाम को वह घर पर खाना खा रहे थे तभी दो युवक आए और उन्हें अपनी मोबाइल की दुकान पर ले गए। उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आए।

उसने उन युवकों की नौरंगाबाद स्थित मोबाइल की दुकान पर जाकर जानकारी तो युवकों ने बताया कि वह उसकी दुकान से एक मोबाइल ले गए थे। जिसका भुगतान करने के लिए हरेंद्र ने चेक दी थी जो बाउंस हो गई। इसी कारण वह लोग उनके घर गए थे। दुकान पर आकर उन्होंने मोबाइल वापस किया। मोबाइल के साथ एक हजार रुपया भी यह कहकर दे गए कि बाकी रुपया होने पर मोबाइल ले जाएंगे। इसके बाद वह चले गए। खोजबीन के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जीवाराम यादव ने बताया कि प्रत्याशी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें